Breaking News

बिहार :: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव आज से, धर्म गुरू दलाई लामा करेंगे उद्घाटन

राजगीर : अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 17 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भाग लेने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा गुरुवार को राजगीर पहुंचे. गुरुवारको राजगीर पहुंचने पर दलाई लामा सीधे इंडो इको होटल के लिए प्रस्थान कर गये जहां वो रात्रि विश्राम किये. बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा 17 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन करेंगें और 18 मार्च को बौद्ध सम्मेलन में अपना व्याख्यान देंगे. इसके बाद 19 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी बौद्ध सम्मेलन का समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे.

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एवं बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के आगमन को लेकर एसपी कुमार आशीष और डीएम डा त्यागराजन एसएम ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. राजगीर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई हैं. यहांतक की बिहारशरीफ से राजगीर जाने वाले मार्ग से लेकर पंच पहाडियों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में कई देशों के बुद्ध अनुयायी शिरकत करेंगे.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …