Breaking News

बिहार :: दिनदहाड़े युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, महिला सहित पांच गिरफ्तार

दरभंगा : शनिवार को दिनदहाड़े एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जहां एक शख्स को कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. हालांकि स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पीड़ित मनोज कुमार चौधरी को मौत के मुंह से बचा लिया और समय रहते आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक मनोज के शरीर का 50 % शरीर जल चुका था. पीड़ित मनोज चौधरी बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कबिलपुर निवासी किशुन कुमार चौधरी का पुत्र है.

पुलिस मुख्यालय से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर हुई दिल दहलाने वाली इस घटना से ना सिर्फ लोग हैरान हैं बल्कि पुलिस की भी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है. घटना लहेरियासराय थाना अंतर्गत कामर्शियल चौक की है जहां विवादित जमीन पर कैलाश गुप्ता कुछ मज़दूर के साथ मिलकर एक दरवाज़ा लगाने का काम कर रहे थे.

इसी दौरान मनोज चौधरी ने इसका विरोध किया. इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई फिर हाथ पांव भी चले इसी बीच कैलाश गुप्ता की तरफ से कई लोग और आ धमके और मनोज चौधरी के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जल्द ही मनोज के शरीर पर पानी डाल कर आग बुझाया लेकिन तब तक मनोज बुरी तरह झुलस गया था. मनोज को गंभीर हालत में इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया  गया है. पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दस बारह वर्षों से लहेरियासराय थानान्तर्गत कामयर्शियल चौक स्थित गुप्ता स्वीट्स के मालिक कैलाश गुप्ता व उसके सटे राघव मेडिकल हॉल की दुकान के जमीन मालिक के बीच जमीनी विवाद चलता आ रहा था जिसका मामला अदालत में लंबित है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …