
जालंधर(उमेश बत्रा):आज शहीद उधम सिंह नगर मार्केट में डॉ बी आर अंबेडकर ब्लड डोनर्स ग्रुप एसोसिएशन द्वारा सफल ब्लड कैंप लगाया गया ,जिसमे 65 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ | इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान जानू मट्टू ने कहा कि उनकी एसोसिएशन हर साल में दो बार रक्तदान का कैंप लगाती है और थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के लिए रक्त भी मुहैया करवाती है, उन्होंने कहा कि यह बहुत विडंबना का विषय है कि हमारे भारत में हर वर्ष 7 से 10 हजार बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित पैदा होते हैं, जिसमें हमारे जालंधर में ही तकरीबन 140 बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं | यह रोग न केवल रोगी के लिए कष्टदायक होता है बल्कि सम्पूर्ण परिवार के लिए कष्टों का सिलसिला लिए रहता हैं। अतः वह सभी रक्तदानियों से निवेदन करते हैं कि रक्तदान अवश्य करें ,रक्त दान करने से शरीर को नुकसान नहीं होता , हर नागरिक जिसकी उमर 18 से 65 वर्ष है वह बेझिझक 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है | रक्तदान दूसरों को जीवन दान देता है , वह और उनकी एसोसिएशन जल्द ही अगला रक्तदान शिविर भी लगाने जा रहे हैं |
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !