Breaking News

उ०प्र०ं : मुंह में चारपाई का पाया ठूंस कर हत्या।

 लखनऊ(राज प्रताप सिंह)-राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में बलिया गांव में 45 वर्षीय अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या उस वक्त हुई जब अधेड़ छत पर सो रहा था। हत्यारों ने चारपाई का पाया उसके मुंह में ठूस कर बेरहमी से मार डाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काकोरी के भलिया क्षेत्र गांव में पुतान 45 पुत्र छत्रपाल निवासी काकोरी बीती रात छत पर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह उनके ना उठने पर पड़ोसियों ने छत पर जाकर देखा तो उसकी खून से लतपत शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची छानबीन में जुट गई। हत्यारों ने उनकी बड़ी बेरहमी से हत्या की है। हत्यारों ने पुतान के मुंह में चारपाई का पावा डालकर ठूस दिया है। जिसके कारण उनके दाँत, मुंह का काफी हिस्सा खराब हो गया है। सूत्रों की माने तो पुतान की बीवी और तीन बच्चे उन्हें छोड़ कर चले गए हैं। पुतान अकेले काकोरी में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। स्थानीय लोगों की माने तो पुटान की हत्या अवैध संबंधों व जमीन के कारण की गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्यारो का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर शशिकांत यादव ने बताया कि हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया रहा है। जल्दी हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …