Breaking News

यू०पी०:: 86 लाख किसानों के कर्ज माफ सहित योगी कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम फैसले

लखनऊ : यूपी की सत्ता संभालने के 16 दिन बाद योगी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है. कैबिनेट बैठक करीब डेढ़ घंटे चली. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि योगी सरकार के पिटारे से क्या निकलता है. योगी आदित्यनाथ के पहली कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए. इस बैठक में सबसे अहम फैसला 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा. 1 लाख तक का कर्ज माफ होगा. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिनका कर्ज एक लाख से ज्यादा है उनका क्या होगा.  यह पहली कैबिनेट की बैठक थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इस पर कहा था कि यूपी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का कर्ज माफ होगा.  पीएम ने चुनावी रैली में इसे लेकर पहले ही घोषणा कर दी थी.

माना जा रहा था कि कैबिनेट की बैठक कई बार इसलिए भी टाली गयी क्योंकि किसानों की कर्जमाफी को लेकर कोई रोडमैप तैयार नहीं था. अब 16 दिनों के बाद  इस फैसले से पीएम के चुनावी वादे को निभाने की कोशिश की गयी है.  अभी बैठक खत्म हुई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में लिये गये फैसले की विस्तार से चर्चा होगी.

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …