Breaking News

जालंधर::गुरु दीवान नगर में रिहायशी जगह पर चर्च का निर्माण करने पर मोहल्ला निवासियों का सख्त विरोध।

 

 

जालंधर(उमेश बात्रा):गुरु दीवान नगर गढ़ा में पास्टर पूनी चन की तरफ से एक प्लाट में चर्च का निर्माण शुरू किया गया जिसका विरोध वहाँ के निवासियों के द्वारा किया जाता रहा है लोगो का कहना है कि एक तो पहले ही यह गली बहुत तंग है और फिर इस मोहल्ले के आसपास पहले से कई चर्च मौजूद है और इसके आसपास अधिकतर हिन्दू परिवार रहते है और कोई ईसाई परिवार नही रहता !लोग कई बार यह चुके है कि यह किसी साजिश के चलते हो रहा है ताकि यहाँ रह रही भगत बिरादरी के लोगो मे फूट डाल सके !लोगो का कहना है! इस साजिश को पूरा नही होने दिया जायेगा! मोहल्ला निवासी पहले ही थाना 7 में इसकी सूचना दे चुके है जिसमें सैकड़ो लोग हस्ताक्षर कर इस कार्य का विरोध दर्ज करवा चुके है! पर इसके बावजूद निर्माण कार्य बंद नही हुआ ! जिस कारण मोहल्ला निवासी आज DCP गुरमीत सिंह से मिले।इस मौके पर मोहल्ला निवासीयो से साथ शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा, ,हिन्दू स्टूडेंट फेडरेशन और हिन्दू तख्त राज्य उप प्रमुख इशांत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार के जिला संजोयक वासुदेव भगत ,सुरजीत कौर,सुभाष भगत,अमन क्वात्रा, इंदरजीत भगत, विजय,अनिल,सत्या देवी जसपाल कौर, ज्ञान कौर, हरजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …