Breaking News

जालंधर::डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने 7 पेटी शराब ले जा रहे ऑटो को किया जब्त।

 

जालंधर(उमेश बत्रा/सुमेश शर्मा):आज डिविजन नंबर 3 में प्रेस वार्ता के दौरान एसीपी नॉर्थ नवजीत सिंह माहल और थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि कमिश्नर साहब प्रवीण सिन्हा के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत पुलिस मुस्तैद होकर अपना फर्ज निभा रही है और इसी फर्ज के तहत ड्यूटी निभाते हुए डिवीजन नंबर 3 में तैनात ASI कुलवंत सिंह समेत पुलिस पार्टी भगत सिंह चौक में नाकाबंदी कर रही थी कि तभी उन्हे गुप्तचरों द्वारा सूचना मिली कि मुनीष गिल उर्फ मेशा नामक ऑटो चालक शराब की समग्लिंग कर रहा है ,सूचना पाते ही तुरंत कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ आरोपी के घर की तरफ रवाना हो गऐ ,लेकिन रास्ते में ही पाल हस्पताल के सामने मुनीश ने पुलिस को आते हुए देख लिया जिसपर मनीष अपना ऑटो छोड़ वहां से फरार हो गया, मौके पर ऑटो की तलाशी लेने पर 7 पेटी शराब बरामद हुई | शराब और ऑटो को तुरंत ज्बत कर मनीष पर बनती कार्यवाही डाल दी गई |

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …