माँ जानकी के अस्तित्व पर सवाल उठने के बाद मिथिलांचल में जगह जगह घर घर जानकी नवमी के दिन माँ जानकी के पूजा का आह्वान लगातार सोशल मीडिया एवं वेब पोर्टल के माध्यम से चलाने वाले अभिषेक कुमार को गुरुवार को ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन की तरफ से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के आवास पर जानकी नवमी पर आयोजित पूजा कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान देते हुए श्री चौधरी ने इस मुहीम की सफलता में अभिषेक कुमार के आह्वान को लोगो को जागृत करने का महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार ने कहा कि माँ मैथिलि के बिना मिथिला का अस्तित्व संभव नही है और माँ जानकी का अस्तित्व तो मिथिला के कण कण और हर मैथिल के हृदय में है। श्री कुमार ने आह्वान किया कि जब सीता के बिना राम का अस्तित्व संभव ही नही तो हर मैथिल जय श्रीराम की जगह जय श्री सीताराम का उदघोष करना शुरू करें।
इस अवसर सुनील कुँवर, निखिल झा, बालेंदु झा, डा0 आनन्द प्रकाश, गोपाल झा, कृष्ण मोहन झा, उमेश चौधरी, जय मिश्रा, सत्येंद्र झा, दिलीप झा, रामकुमार मिश्र, सुनील मिश्र सतीश ठाकुर, रजनीश मिश्रा, गिरधर गोपाल आदि सहित उपस्थित दर्जनों लोगों ने अभिषेक कुमार को बधाई एवं शुभकामना दी।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !