Breaking News

बिहार :: बेटी की शादी पर लगावें एक पेड़ – नित्यानंद

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष नित्यानंद राय ने दरभंगा के बीएमपी 13 में वृक्षारोपण किया. सनद रहे कि वह शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष हरी सहनी की पुत्री के शादी में यहां आये हुए थे. उन्होंने वृक्षारोपण के बाद कहा कि इस सृष्टि​ में भगवान द्वारा मनुष्य को भेजा गया है. जिस पर पृथ्वी की रक्षा का दायित्व दिया गया है. उन्होंने कहा कि हर भारतीयों के दिलों में देश की रक्षा के साथ सृष्टि​ के रक्षा की सोच मन में होना चाहिए. वृक्ष इस पृथ्वी के रक्षा का एक मात्र साधन है और हर कन्या के विवाह के वक्त एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जिलाध्यक्ष हरी सहनी, जिला प्रभारी राम कुमार जी, पूर्व विधायक अशोक यादव,जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ,जिला मिडिया प्रभारी अमलेश कुमार झा, जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन आदि मौजूद​ थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …