राँची:- सताकी गाँव में जनी शिकार के दौरान ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत जानकी देवी एवं रीता देवी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से १ – १ लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है, साथ ही गंभीर रुप से घायलों को २५-२५ हजार एवं आंशिक रुप से घायलों को ५ – ५ हजार की राशि देने का आदेश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया है।
उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में शिकार हुये महिलाओं के लिए जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, भाजपा के संगठन मंत्री प्रदीप वर्मा व OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय महतो (धीरज) ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि की माँग की थी, पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने के लिए जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मंत्री प्रदीप वर्मा, विनय महतो, सुमित कु० महतो, मेधनाथ महतो, हितेष कु० महतो आदि ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !