Breaking News

बिहार :: भाजपा का विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, केवटी विधान सभा में ‘महासम्पर्क अभियान’ 20 मई से

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी केवटी विधान सभा के विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग माधोपुर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित की गई जो मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही हैं। केवटी विधान सभा के सभी बूथों पर विस्तारक पहुँचेंगे।राष्ट्रीय मनीषी और चिन्तक दीनदयाल जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिए ही विस्तारक योजना हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की 60 से अधिक योजना बिहार में चल रही है। लेकिन राज्य सरकार के लापरवाही के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पँहुच रही है। नरेन्द्र मोदी की जन उपयोगी योजनाओं का प्रचार बूथ स्तर पर करें। पूर्व विधायक डा अशोक यादव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा को सामाजिक ,सांगठनिक और राजनितिक रूप से एक नई दिशा देगी। भारतीय जनता पार्टी 20 मई से 15 जून के बीच पूरे विधान सभा में महासम्पर्क अभियान चलायेगी। जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी अशोक नायक ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारों और विचारों के साथ कार्यकर्त्ता बूथ तक जायें। धन्यवाद ज्ञापन श्रवण कुमार मिश्र ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …