Breaking News

Bihar :: डॉ अमरेंद्र की अंगिका कहानियों का पुस्तक “वसुंधरा” का लोकार्पण भगवान पुस्तकालय में किया गया

Report_ Ajit Kumar, Bhagalpur.

विश्व अंगिका महासभा की ओर से स्थानीय भगवान पुस्तकालय के सभागार में लब्ध -प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ अमरेन्द्र की अंगिका कहानियां का वसुंधरा द्वारा अनुवादित हिंदी संग्रह “एक सावित्री की मौत” का लोकार्पण किया गया . लोकार्पण समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में मंचासीन आदरणीय शिवकुमार शिव ने किया. इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर अमरेंद्र की अंगिका कहानियों के हिंदी संग्रह एक सावित्री की मौत का लोकार्पण करते हुए उनके संपूर्ण साहित्य सेवा को रेखांकित किया .

इस अवसर पर विश्व अंगिका महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सोनू ने कहा कि छात्र संघ के नेता के रूप में मैंने छात्रों की भरपूर सेवा की है और अपनी मातृभाषा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा और मेरा यह संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा जब तक इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मानजनक स्थान नहीं मिल जाता है . सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश तपन के लिए अनुवादक वसुंधरा राजे को महासभा की ओर से बधाई देते हुए कहा कि अब अंगिका के विस्तार का द्वार खुल गया है . मुख्य वक्ता डॉक्टर प्रदीप प्रदीप प्रभात ने हिंदी भाषा की प्रगति में अंगिका जैसे जनपदीय भाषा के योगदान की विस्तार से चर्चा की आगत अतिथियों का स्वागत भगवान पुस्तकालय के प्रभारी डॉ आनंद कुमार झा बल्लो ने किया .

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार प्रोग्रामर आकाशवाणी भागलपुर के वरिष्ठ उद्घोषक डॉक्टर विजय कुमार मिश्र संगठन के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष रोहित मिश्र ,महेंद्रमयंक, कपिल देव ठाकुर, भूपेंद्र मंडल, प्रेम चंद्र पांडे, मनोज गीता ,जगदीश यादव ,अभय कुमार भारती ,मनोहर कुमार ,अवधेश कुमार सुशील कुमार सहित दर्जनभर साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने अपने भक्त के मंच संचालन गीतकार राजकुमार ने किया.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …