Breaking News

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने चलाया जन संपर्क अभियान !

indextyt(रांची ब्यूरो) : राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले 15 अगस्त के दिन भव्य झाँकी के मद्देनज़र जन संपर्क अभियान चलाया गया। जो शुबह 11 बजे से 1 बजे तक राँची कॉलेज में तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक, काली मंदिर से पुनः जयपाल सिंह स्टेडियम के मध्य चलाया गया। इस दौरान लोगों को पम्प्लेट्स एवं पैदल मार्च के द्वारा जागरूक किया गया एवं सभी से निवेदन किया गया की भारी से भारी संख्या में झाँकी में उपस्थित रहें एवं अपने घरों में शहीदों के सम्मान में एक दीप प्रज्वलित करें। राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा छऊ नृत्य, नागपुरी ढोल तासे, पंजाबी ढ़ोल,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही 3100 राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य रूप से झाँकी निकाला जायेगा जिसमें सभी शाहरवाशियों से आग्रह है की इस मुहिम में जुड़कर शहीदों को सम्मान दें। झाँकी 15 अगस्त प्रातः 11 बजे बिड़ला मैदान रातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक राँची के लिए प्रस्थान करेगी इस मौके पर अध्यक्ष उत्तम यादव जी, राकेश कर्ण, वीरेन्द्र गोप, चंदन मिश्रा,अनीश वर्मा,मोनू विश्वकर्मा,राहुल गुप्ता,अभिलेख सिंह,राजेश गुप्ता,कृष्णाजी, सुमित झा, सावन उराव, संजीत सिंह, अमन वर्मा, नितिन यादव,नितेश घोस, विशु विशाल, अभिषेक यादव, संजय रत्न, राजू साव एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहें।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …