Breaking News

बिहार के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की गई !

NEWS 1 PHOTO (2)दरभंगा। बिहार के विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने आज दरभंगा शहर के जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता किया। इस प्रेस वार्ता में सबसे पहले बाढ़ की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि आज बाढ़ के कारण अनेक लोगों को घर छोड़कर पलायन करना पर रहा है, तो कुछ लोग ऊॅचे बांध, छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गये है। लोग अपने मवेशी को भी साथ नहीं ले जा पा रहे है। जिससें उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। अभी करीब 25 लाख लोग बाढ़ की चपेट में फंसे हुए हैं तथा उन्हें बाढ़ राहत सामग्री समय पर नहीं पहुॅचा रहे है। जिस कारण बाढ़ पिड़ितो की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने की मांग भी उन्होंने की है। बाढ़ के कारण सभी किसानों के फसल भी बर्बाद हो गए हैं जिससे किसानों को और भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। फसल बिमा योजना केन्द्र और राज्य सरकार के मतभेद के कारण फंसा हुआ है। जिससे विमानों को इसका खमीयाजा भुगतना पड़ रहा है।दूसरी तरह जहरीली शराब पीने से गोपालगंज, सिवान, बेतिया, खगड़िया में सैंकड़ो लोगों की जान चली गई है। अभी भी शराब हर जगह पर मिल रही है। शराब बनाने वाले माफियाओं को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। आज प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की भी घोर निंदा हो रही है। यहाॅ के टाॅपर घोटाले सभी जगह बिहार का नाम खराब कर रहे है। दूसरी ओर मेघावी बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। आज के समय करीब सभी विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। करीब 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करना बाॅकि है।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …