Breaking News

बिहार :: बाढ़ पीड़िता ने नाव पर दिया बच्चे को जन्म, फरिश्ता बनी एनडीआरएफ टीम

मधुबनी : जिले में बाढ़ से प्रभावित बेनीपट्टी ब्लॉक स्थित कहरारा गांव के रहने वाले बिलाल अहमद की पत्नी हर्जाना खातून ने एनडीआरएफ की नाव में बच्चे को जन्म दिया। बाढ़ ग्रस्त इलाके की प्रसव पीड़ित महिला को जब एनडीआरएफ की टीम सुरक्षित नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश में लगी थी कि महिला ने बीच धार में नाव पर ही बच्चे को जन्म दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक हर्जाना खातून अपने परिवार के लोगों के साथ एनडीआरएफ बोट से बाढ़ प्रभावित अपने गांव से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए निकली था। नाव में सवार होते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

एनडीआरएफ के प्रशिक्षित चिकित्सा और बचाव कर्मियों ने स्थिति को कुशलता से संभाला। टीम की देखरेख में महिला ने एक बच्ची को बोट पर जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सुरक्षित प्रसव के बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

मधुबनी के एसपी दीपक बर्णवाल ने भी एनडीआरएफ के बोट पर एक महिला के बच्चे देने की खबर की पुष्टि की है। आपको बता दें कि उत्तर बिहार के करीब 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *