Breaking News

माँग :: पीरियड्स के दौरान महिला कर्मचारियों को मिले छुट्टी – बृंदा करात

 डेस्क : वामपंथी दल सीपीएम की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान अवकाश देने की माँग की है।सीपीएम की पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने कहा, ‘पीरियड्स का पैटर्न अलग-अलग होता है, ऐसे में महिलाओं पर ही इसकी छुट्टी का फैसला छोड़ना चाहिए।’ करात ने कहा कि सभी कर्मियों को मिलने वाली छुट्टी से अलग कंपनियों पर यह प्रावधान लागू होना चाहिए कि वे महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अवकाश दें। करात ने कहा कि किसी भी नियोक्ता को कानूनी तौर पर इसके लिए बाध्य किया जाना चाहिए कि वह महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान अवकाश दे। ‘इसके लिए कानूनी तौर पर प्रावधान होना चाहिए कि महिला को पीरियड्स के दौरान अवकाश की सुविधा मिले। हालांकि उसके पास विकल्प होना चाहिए कि वह इसके लिए छुट्टी लेना चाहती है या नहीं।’

बता दें कि केरल सरकार ने पिछले सप्ताह ही ऐलान किया था कि वह महिला एंप्लॉयीज को पीरियड्स लीव के लिए एक नियम लाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि वह इस मामले के विभिन्न पक्षों पर विचार करने के बाद इस बारे में नियम लाएगी। केरल के चीफ मिनिस्टर पी. विजयन ने विधानसभा में कहा था, ‘पीरियड्स के दौरान महिलाएं विभिन्न शारीरिक मुश्किलों से गुजरती हैं। अब पीरियड्स लीव के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। पीरियड्स को शारीरिक प्रक्रिया मानते हुए इस पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है।’

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *