Breaking News

उ.प्र. :: बयानबाजी छोड़ जनता को राहत पहुंचाएं भाजपा नेता – सपा

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि गोरखपुर पिकनिक स्पॉट नहीं है दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की नाकामियों की चर्चा ना हो इसलिए अखिलेश यादव के बारे में अब अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं। भाजपा नेताओं को अनर्गल बयानबाजी बंद कर जनता को राहत पहुंचाने के लिए जनादेश का सम्मान करना चाहिए। चौधरी ने कहा है कि भाजपा की नीयत विकास कार्यों में अवरोध डालने की रही है। अखिलेश यादव ने ठीक ही कहा है कि भाजपा सरकार ने विकास को रोक दिया है। भाजपा नेताओं का यह आचरण उनके संस्कार और शिष्टाचार को दर्शाता है। कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन न कर गलत नजीर पेश कर रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को यह याद रखना चाहिए कि विपक्ष के नेता देश के किसी भी स्थान पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उनकी गतिविधि और अभिव्यक्ति के अधिकार पर सवाल ख़ड़े करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में अविश्वास रखना है। चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने गोरखपुर में मस्तिष्क ज्वर के उपचार के लिए मेडिकल कालेज में 200 बेड की संख्या बढ़ाई थी। एम्स की स्थापना के लिए केंद्र को राज्य सरकार ने कीमती जमीन दे दी थी। अखिलेश यादव स्वयं गोरखपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मिले और मृत बच्चों के परिवारीजनों को 2-2 लाख रूपये पार्टी फंड से दिए हैं। अखिलेश यादव की संवेदनशीलता से भाजपा के नेतृत्व को सीख लेने की जरूरत है। यह भी संवेदनहीनता है कि भाजपा सरकार ने पीड़ित परिवारों की अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं की।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *