Breaking News

ईद मिलन समारोह में शामिल हुए दोनो समुदाय के लोग !

चतरा (रांची ब्यूरो):  ईद पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। टंडव, गिद्धौर, मयुरहंड आदि प्रखंडों में ईद त्योहार को लेकर जगह-जगह ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पंचायत प्रतिनिधियों व समाज सेवियों के अलावे दोनो समुदाय के लोग शामिल होकर ईद पर्व की एक दुसरे को बधाई दी। एनटीपीसी साइट कार्यालय में जीजीएम आरके सिंह के तरफ से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सामारोह में दोनों समुदाय के लोगो ने भाग लिया एवं सेवई खाया। मौके पर जीजीएम श्री सिंह ने गले मिलकर लोगों से पर्व की बधाई दी। मौके पर थानेदार सह पुलिस निरीक्षक मदन मोहन सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, राहम मुखिया अक्षयवट पांडे, गाड़ीलौंग मुखिया शंकर चैरसिया, तस्दीक आलम, राजद नेता सुभाष दास, बिनोद पांडे आदि शामिल हुए। वहीं गिद्धौर प्रखंड में के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ईद मिलन समारोह में प्रमुख प्यारी देवी, जिप सदस्य रामलखन दांगी, उप प्रमुख कोमल यादव, 20 सुत्री प्रखंड अध्यक्ष चिंतामन दांगी, मुखिया राजेश कुमार दांगी, मृदुला देवी, कविता देवी, किरन देवी, पंसस महादेव दांगी, मीणा देवी, रिंकी देवी आदि शामिल हुए और एक दुसरे को ईद की शुभकामनाएं दी।

Check Also

चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई

दरभंगा। चुन्ना अपरहण मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को विभिन्न जिला व …

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …