Breaking News

पंजाब :: बस स्टैंड के सामने चूंगी वाली जगह पर बनाया जाए यूथ कांग्रेस कार्यालय : कांगड़ा

संगरूर(महेश जिंदल):नगरकाउंसिल की बस स्टैंड के सामने पड़ी चूंगी वाली जगह पर यूथ कांग्रेस का कार्यालय बनाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेसियों द्वारा पंजाब यूथ कांग्रेस की राज्य जनरल सचिव पूनम कांगड़ा की अगुवाई में सरकार के नाम नगर कौंसिल के ईओ को ज्ञापन सौंपा गया। पूनम कांगड़ा ने बताया कि बस स्टैंड के सामने पुरानी चूंगी वाली जगह पिछले काफी समय से बेकार पड़ी है। इस जगह पर यूथ कांग्रेस का कार्यालय बनाने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजी गई है ताकि इस जगह पर यूथ कांग्रेस का कार्यालय बनाकर यूथ कांग्रेसियों की मुश्किलें सुनी जा सकें। जिससे कांग्रेसी वर्करों लोगों के साथ सरकार का सीधे तौर पर संपर्क जुड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछली अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा भाजपा को कार्यालय बनाने के लिए जगह अलॉट की थी उसी प्रकार कांग्रेस सरकार भी यूथ कांग्रेस को कार्यालय बनाने के लिए किराए पर जगह दे। इस मौके मनदीप कौर, हरपिंदर कौर सग्गू, कर्मजीत कौर, जसपाल वलेचा, संजीव बांसल, भूपिंदर सिंह जस्सी, दर्शन सिंह कांगड़ा, इंद्रजीत सिंह नीलू, जतिंदर राणा, जगसीर कांगड़ा, लखविंदर सिंह लक्की मौजूद थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *