Breaking News

कार्रवाई :: राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में घुसी सेना, खाली कराया जा रहा डेरा

डेस्क : सिरसा में राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय को सुरक्षाबल खाली करा रहे हैं. सुरभाबलों में स्थानीय पुलिस के साथ सेना के जवान और सीआरपीएफ की जवान मौजूद है.

  • सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार अपील की जा रही है कि डेरा में जितने भी लोग मौजूद हैं वह बाहर आ जाएं. अगर सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बीच में कोई आएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी. बताया जा रहा है कि डेरा समर्थकों के पास लाठी और पत्थर हैं. 
  • डेरा में राम रहीम के समर्थकों में महिलाएं भी मौजूद है. स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों में महिलाएं भी शामिल हैं. सुरक्षाबल डेरा को खाली करा रहे हैं, लेकिन यहां हजारों की संख्या में राम रहीम के समर्थक मौजूद हैं जो सुरक्षाबलों को अंदर जाने से रोक रहे हैं.
  • सिरसा में राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय को सुरक्षाबल खाली करा रहे हैं. सुरक्षाबलों में स्थानीय पुलिस के साथ सेना के जवान और सीआरपीएफ की जवान मौजूद है.

लाइव अपडेट्स
– अभी तक 524 लोगों को पकड़ा गया है. जिनके पास रायफ्ल, लाठी, पेट्रोल बम आदि मिले हैं. सेना ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया है.

– राम रहीम के डेरा मुख्यालय में करीब 4-5 लाख लोग मौजूद हो सकते हैं. सेना के सामने चुनौती है कि वह इन्हें बाहर कैसे निकालेगी.

– हरियाणा के डेरा मुख्यालय में सेना घुस गई है. सेना ने डेरा खाली कराया, मुख्यालय पर किया कब्जा.

– राजनाथ के घर हाईलेवल बैठक शुरू, सुरक्षा रिव्यू के लिए जुटे हैं NSA अजित डोभाल, IB चीफ और अन्य बड़े अधिकारी.

– हरियाणा के DGP बी.एस. संधू ने कहा कि अभी राज्य में हर जगह शांति है. उन्होंने कहा कि जेल में राम रहीम को किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी है.

सरकार ने धारा 144 सही ढंग से लागू ना करा पाने पर डीसीपी को सस्पेंड कर दिया. हिंसा की आशंका में पंजाब-हरियाणा जाने वाली 445 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं. इस बीच सेना ने शनिवार सुबह सिरसा में फ्लैग मार्च किया. इस बीच हिंसाग्रस्त इलाकों में धीरे-धीरे शांति लौटती दिख रही है.

चंडीगढ़ पुलिस ने बाबा के 6 निजी सुरक्षा बलों को गिरफ्तार किया है. इन गार्ड्स पर से हथियार, कैरोसिन तेल भी जब्त किया गया है. वहीं रोहतक में 10 अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

शुक्रवार को पंचकुला में सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को 15 साल पुराने रेप केस में दोषी माना. 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी. बवाल में 31 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी व्यवस्था में खामी की बात मानी. मुख्यमंत्री ने कहा कि डेरा समर्थकों को उनके घर में बंद रखने की हमने भरपूर कोशिश की. ट्रेन, बसें और यातायात के सभी साधनों को रोका, लेकिन डेरा समर्थक पैदल पहुंच गए और अपनी पहचान भी छुपाए रहे. हमने उन्हें रोकने की भरपूर कोशिश की. केंद्र भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. आज 11 बजे राजनाथ की गृह सचिव के साथ बैठक है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने भी चिंता जताई है. पीएम ने भी एनएसए और गृह सचिव से हालात की जानकारी ली. 

पंचकुला में अभी हालात काबू में हैं. सिरसा में भी सेना ने सुबह फ्लैग मार्च किया. रोहतक में भी देर रात सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया. अब तक कुल 600 लोग हिरासत में लिए गए हैं. डेरा समर्थकों के 60 वाहनों को भी जब्त किया गया है. फैसले से भड़के बाबा के समर्थकों ने 100 से ज्यादा गाड़ियां फूंक डाली. हिंसा से हालात ऐसे बिगड़े कि मुर्दाघर में सिर्फ 4 शवों की जगह थी, जबकि वो 17 शवों से भर गया. इसके बाद एक अस्थायी मुर्दाघर की व्यवस्था की गई.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *