Breaking News

बिहार : कुख्यात मुकेश पाठक का शूटर कुंदन सिंह गिरफ्तार

दरभंगा  : बहुचर्चित डबल इंजीनियर मर्डर केस का मुख्य आरोपी मंडलकारा दरभंगा में बंद कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक के शूटर कुंदन सिंह को पुलिस ने सीतीमढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने शुक्रवार को कुंदन सिंह को सीतामढ़ी के मांझे गांव से गिरफ्तार किया। कुंदन पर आरोप है कि इंजीनियर हत्या के वक्त ये ही मोटरसाइकिल चला रहा था। कुंदन पर हत्या समेत कई और अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। कुंदन ही मुकेश पाठक के लिए रंगदारी भी वसूलने का काम किया करता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुकेश की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस कुंदन को गिरफ्तार करने की जुगत में लगी हुई थी। कुंदन सिंह अपने एक रिश्तेदार के घर में ठहरा हुआ था जिसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सीतामढ़ी एसपी ने भी PicsArt_09-05-01.55.03इसकी पुष्टि की.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …