दरभंगा : सदर थाना पुलिस ने चोरी की चार बाइक व गैस सिलेंडर के साथ बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हांसिल की है। गिरफ्तार बाइक चोर के पास से पुलिस दो हजार नेपाली रुपये, कटर, रेती व मोटरसाइकिल काटने व खोलने के औजार, मोटरसाइकिल का सीट, लेग गार्ड, प्रोटेक्टर गार्ड, चैन कॉवर, आरी व पेचकस आदि बरामद की है।
गिरफ्तार शातिरों में कबीरचक निवासी महेन्द्र महतो के पुत्र नीरज कुमार, सुपौल जिले के निर्मली वार्ड नंबर 12 निवासी हरदेव मंडल के बेटे चंदन मंडल, जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भठियारीसराय निवासी पंचू सहनी के बेटे सूरज कुमार सहनी, नगर थाना क्षेत्र के खानकाह चौक निवासी जयराम पोद्दार के बेटे मुरारी कुमार व मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के धर्मपुरखाप निवासी गुदर यादव के बेटे राजेश यादव शामिल हैं.
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सदर दिलनवाज अहमद ने सदर थाना पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शहर व आसपास में लगातार हो रही बाइक चोरी के बाद एसएसपी सत्यवीर सिंह ने एक टीम का गठन किया था। टीम की तत्परता से इस गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ.
गिरोह के पास से पुलिस ने एक ही नंबर की दो बाइक बरामद की है।सूत्रों के मुताबिक एक ही नम्बर के दो बाइक दिखने से पुलिस को शक हुआ और पूछताछ के उपरांत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली.
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !