Breaking News

बिहार :: छठ महोत्सव में लगी भीड़ में चोरो ने पांच मोटरसाईकिल को बनाया निशाना

बछवाड़ा (बेगूसराय)/संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र के भरौल गांव में आयोजित दसवें भरौल छठ महोत्सव में जहां दर्शक एक से एक नामचीन गायकों के गीत सुन कर रात भर झूमते रहे वहीं प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था रहने के बावजूद दो रात में पांच मोटरसाईकिल को चोरों ने उड़ाया। भरौल में इतनी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ लेकिन कार्यक्रम देखने आने वाले दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग यत्र-तत्र अपना वाहन खड़ा कर रहे थे। इसी कारण से दो दिनों के कार्यक्रम में पांच मोटरसाईकिल चोरों ने उड़ा दिया। सभी चोरी गई मोटरसाईकिल के चोरी होने की सूचना बछवाड़ा थाना को दिया गया है। बछवाड़ा थाना को दिए आवेदन में विभूतिपुर थाना के माधोपुर निवासी हरेराम महतो ने कहा है कि शनिवार की रात्रि मोटरसाईकिल से भरौल छठ महोत्सव कार्यक्रम देखने आए थे, एक जगह मोटरसाईकिल लगाकर कार्यक्रम देखने लगा और जब वापस जाने के लिए निकले तो मेरा मोटरसाईकिल वहां मौजूद नहीं था। काफी खोज बिन की पर मोटरसाईकिल का कोई अता-पता नहीं चला। बछवाड़ा थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो दिनों में कुल पांच मोटरसाईकिल चोरी गई जिसका पुलिस छानबीन कर रही है। पहले दिन दो मोटरसाईकिल पिपरा देवस निवासी हरिनंदन पासवान कुमार का पुत्र इन्द्रजीत कुमार एवं बखरी थानान्तर्गत राटन निवासी कालेश्वर महतो के पुत्र सोमन महतो का मोटरसाईकिल एवं दूसरे दिन भगवानपुर थाना क्षेत्र के कमलेश्वरी राय के पुत्र रजनीश रमन तथा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी राम प्रसाद राय के पुत्र अभय कुमार का मोटरसाईकिल भी चोरी हो गया है। सभी चोरी गये मोटरसाईकिल का आवेदन मिला है पुलिस छानबीन कर रही है जल्द ही मोटरसाईकिल बरामद कर लिया जाएगा।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *