Breaking News

बिहार :: बीहट और बरौनी रिफाईनरी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन विजेता कप हासिल किया

बीहट (बेगूसराय) धर्मवीर कुमार : दो दिवसीय मैच में बीहट और बरौनी रिफाईनरी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में विजेता कप हासिल किया। महिला वर्ग में बीहट की टीम ने बेगूसराय को 7-4 और पुरुष वर्ग में बरौनी रिफाईनरी ने बेगूसराय को 3-2 से पराजित किया। महिला वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार सुमन को तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार उषा बाड़ला को दिया गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लयेर का खिताब श्याम बाबू, वेस्ट गोलकीपर राहुल की दिया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री सह बिहार फुटसाल संघ के मुख्य संरक्षक राम लखन सिंह ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से विजय खिताब अपने नाम किया है, लेकिन जो खिलाड़ी आज के मैच में पराजित हुए हैं उनको आगे इस लड़ाई को जीतना है। उन्होंने खेल के प्रति लोगों के सहयोग की सराहना की। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सह बिहार फुटसाल के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, बिहार फुटसाल एसोसिएशन के महासचिव अनुराग कुमार, कोषाध्यक्ष सिद्धांत कुमार, लखीसराय सचिव नीरज कुमार, बेगूसराय सचिव राजकुमार, समस्तीपुर सचिव मुकेश राय, ब्रजेश सिंह, धनंजय, गुड्डू सहित अन्य उपस्थित थे। निर्णायक के रुप में अंकुश, चंदन, जीत, बलराज, सूरज, सुनील की प्रमुख भूमिका रही। संचालन जिला सचिव राजकुमार ने किया।

 

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *