बीहट (बेगूसराय)/संवाददाता : एफसीआई ओपी क्षेत्र अन्तर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड 30 टोला इब्राहिमपुर निवासी निरंजन सिंह की पुत्री कांड के सूचक राधा कुमारी ने एफसीआई ओपी पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर अपने ही पिता पर दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी। पुलिस को दिये आवेदन में केस के वादीनी राधा कुमारी ने उल्लेखित किया है कि सोमवार के अहले सुबह करीब छह बजे उसके पिता निरंजन सिंह ने उसकी मां मीरा देवी को लोहे वाले पत्ती से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। कहा कि तुम्हें जान से मार देंगे। जहां से स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल में ईलाज हेतु पहुंचाया। वहीं इस संबंध में ओपी अध्यक्ष एफसीआई शैलेश कुमार ने बताया की पीड़िता के पुत्री राधा कुमारी के द्वारा लगाये गये आरोप के आलोक में थाना कांड संख्या 415/17 के तहत प्राथमिकी कायम कर मामले की पड़ताल किया जा रहा है।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !