जालंधर(गगनदीप सिप्पी):आज शिवसेना के पंजाब प्रधान योगराज शर्मा वह प्रदेश महासचिव योगेंद्र पाल जग्गी ने प्रेस के नाम जारी प्रेस में कहा कि कट्टरपंथी आए दिन हिंदू संगठनों के नेताओं को मारकर पंजाब का फिर से माहौल खराब करने की फिराक में है।
आज अमृतसर में विपन्न कुमार जिला प्रधान हिंदू सुरक्षा समिति के समिति को अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी जिसकी शिवसेना बाल ठाकरे कड़े शब्दों में निंदा करती है योगराज शर्मा और जगदीश ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी हर दिन हो रही हत्याओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं आज सरकार और डीजीपी पर सवालिया निशान खडा करता है योगराज शर्मा ने कहा कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर से अपने नेताओं की सुरक्षा देने के लिए कई बार गुहार लगाई है परंतु उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !