Breaking News

बिहार :: प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभिचेतना की शपथ।

गया-अजय कुमार:- प्रमंडलीय आयुक्त जितेन्द्र श्रीवास्तव ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय कक्ष में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभिचेतना की शपथ दिलाई।आयुक्त ने सभी को शपथ दिलाया कि मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है।मेरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए।उन्होंने कहा कि मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूँगा।ना तो रिश्वत लूंगा, न ही रिश्वत दूंगा. सभी कार्य ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से करूँगा।जनहित में कार्य करूँगा।इस अवसर पर आयुक्त के सचिव विजय रंजन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नौशाद आलम, संयुक्त निदेशक सहकारिता, उप निदेशक जन सम्पर्क सहित विभिन्न शाखाओं के शाखा पदाधिकारी एवं सभी वर्ग के कर्मी उपस्थित थे, जिन्हे आयुक्त ने सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *