Breaking News

बिहार :: 20 लाख रूपये के साथ रेलयात्री गिरफ्तार।

गया – अजय कुमार : गया रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने मंगलवार को 12178 चंबल एक्सप्रेस से एक रेल यात्री को 20 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूछताछ के दौरान उक्त रेलयात्री पैसों के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दे सका।फलस्वरूप पूछताछ के बाद आरपीएफ ने उक्त रेलयात्री को जीआरपी के हवाले कर दिया।इस सम्बन्ध में आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी एएस सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार की रात डाउन चंबल एक्सप्रेस की कोच संख्या एस-8 के टीटीई सीट पर जनरल टिकट लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी शिवकुमार शर्मा मुगलसराय से हावड़ा के लिए यात्रा कर रहा था।जब ट्रेन डेहरी स्टेशन पास की तब ट्रेन एस्कॉर्ट इंचार्ज एसपी राय के नेतृत्व में सर्च अभियान चला।दल के सदस्य जब टीटीई सीट के पास पहुंचे तो एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा।उससे पूछताछ की गई तो यात्री शिवकुमार शर्मा ने एस्कॉर्ट दल को बताया कि टीटीई के कहने पर ही इस सीट पर बैठा हूं. उसके पास रहे एक बैग की तलाशी लिए जाने पर बैग से पांच-पांच सौ के नोट की गड्डी मिली। यात्री रुपये के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रहा था।ट्रेन एस्कॉर्ट दल ने रुपए के साथ यात्री को गया जंक्शन उतार कर आरपीएफ थाना लाया।इंस्पेक्टर द्वारा उससे पूछताछ किए जाने पर सही जवाब नहीं दिए जाने और रूपए से संबंधित किसी प्रकार का प्रमाणपत्र नहीं दिखाए जाने की स्थिति में उसे रेल थाना को सौंप दिया गया।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *