गया /वजीरगंज ( अजय कुमार) : वजीरगंज प्रखंड नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार,मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ,सचिव किशोरी पासवान ,कोषाध्यक्ष अतीव चितानंद सहित पंकज कुमार ,रविरंजन,अजीत कुमार ,शैलेन्द्र कुमार ,ममता कुमारी ,कुमारी सरिता सिन्हा, मधु कुमारी ,संगीता कुमारी आदि शिक्षकों ने हाइकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक एतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि अब समान काम के लिए समान वेतन लागू होगा। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने नियोजित शिक्षकों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।कोर्ट ने कहा है कि यह फैसला लागू किया जाना चाहिए नहीं तो इसे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा। हाइकोर्ट ने नियोजित शिक्षकों की याचिका को सुरक्षित रखते हुए मंगलवार को इस पर सुनवाई की।कोर्ट ने नियोजित शिक्षकों के समान काम के लिए समान वेतन की याचिका को सही ठहराया है। इस फैसले के बाद नियोजित शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।विदित हो कि समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राज्य के नियोजिक शिक्षकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावे बिहार के नियोजित शिक्षक अपनी इस मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलन करते रहे हैं । कोर्ट के इस फैसले का विभिन्न शिक्षक संघों ने स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत करार दिया है।हाईकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से वजीरगंज के शिक्षकों एवं उनके परिवारों में खुशी की लहर कायम हो गई है ।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !