Breaking News

बिहार :: शराब को लेकर छापेमारी में दो महिला व एक पुरुष गिरफ्तार।

परैया/गया, अजय कुमार :- थानाक्षेत्र के विभिन्न गांव में सोमवार देर रात देशी शराब निर्माण व व्यवसाय को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया । थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस टुकड़ियों द्वारा प्रखंड के कई गांवों में एकसाथ छापेमारी की गयी । छापेमारी में वंशराज बिगहा से श्री मांझी को दो लीटर देशी शराब व दो गैलन फुला हुआ महुआ के साथ पकड़ा गया । वहीं बगाही से सरस्वती देवी व नगीया देवी के घर से दो लीटर देशी शराब व दो गैलन फूला हुआ महुआ बरामद किया । थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया । छापेमारी के क्रम में फरार वंशराज बिगहा निवासी नन्दू मांझी व बगाही निवासी सुदामा पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *