बिहारशरीफ/थरथरी : पटना उच्च न्यायलय के द्वारा नियोजित शिक्षको को सामान कार्य का सामान वेतन का फैसला आने पर नियोजित शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पडी। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्ष्ज्ञक संध द्वारा बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ पर खुशी जताया। शिक्षकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस को संबोधित करते हुये संध के अध्यक्ष कुमार अमिताभ ने कहा कि सरकार को पटना हाईकोर्ट के फैसले को बगैर देरी किये लागू किया जाये एवं हर प्रकार की शोषणकारी नीतियो पर रोक लगे। उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय का फैसला लंबे शिक्षक संधर्षां के परिणाम एवं न्याय की जीत है। जरूरत है हम अपने चटटानी एकता को और मजबूत करें ताकि सरकार के किसी भी तरह के शोषण का सड़क से लेकर न्यायालय तक संधर्ष कर इसी प्रकार जीत हासिल की जा सके। जुलूस को महासचिव पंकज कुमार, कुमार अमिताभ, प्रशांत प्रियदर्शी, अखिलेश कुमार, अभिनव कुमार, अश्विनी, राजू पंकज, मुकेश विशाल, विकास सहित अन्य लोग मौजूद थें। वहीं थरथरी में भी परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ थरथरी के शिक्षको ने खुशी की लहर। संघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि नियोजित शिक्षक को सामान कार्य के लिये सामान वेतन का फैसला पटना न्यायलाय दिये जाने पर शिक्षको में खुशी कि लहर है यह शिक्षक के हित मे ऐतिहासिक फैसला है। सभी नियोजित शिक्षक न्यायालय का सम्मान करते है। स्वागत करने वाले शिक्षक धंनजय कुमार, दयानंद कुमार, रविरंजन कुमार, सचिन कुमार, श्रीकांत कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजेश कुमार, कुमार किसलय वरण एवं दर्जनो शिक्षको ने कोर्ट के फैसला को स्वागत किया।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !