टिकारी/गया: सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सूबे की जनता के हित में लिए गए फैसले मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना जनता के घर घर तक की योजना है। उक्त बातें प्रखण्ड के लाव पंचायत के वार्ड 15 में बुधवार को निश्चय योजना अन्तर्गत योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अभय कुशवाहा ने कही ।श्री कुशवाहा ने निश्चय योजना के तहत शुरू की गई सात योजनाओ का जिक्र करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन से सूबे की जनता को लाभ पहुँचती है। इस योजना का सही उपयोग हो इसकी जिम्मेवारी जनता को करनी चाहिए। शराबबंदी के फैसले पर जोर देते हुए कहा कि अवैध शराब पीने वालों एवं बेचने वालों का समाजिक बहिष्कार किये जाने की अपील की । बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए बेटियों को शिक्षित करने का भी आह्वाहन किया । श्री कुशवाहा ने कहा कि बेटियां अगर शिक्षित हो जायेगी तो न दहेज देने की नौबत आएगी न ही बाल विवाह प्रथा रहेगी।इसके अलावा विधायक ने निश्चय योजना के तहत शुरू किये गए योजनाओं के लिए पंचायत के मुखिया को बधाई दिया। इसके अलावा विधायक कुशवाहा ने प्रखण्ड के पलुहड़ पंचायत के जलालपुर गाँव एवं छठवाँ पंचायत के जगदीशपुर गाँव में नल जल योजना एवं नली गली योजना का शिल्यान्यास किया । शिलान्यास समारोह में विधायक अभय कुशवाहा के साथ राज्य समिति के सदस्य प्रो चंद्रशेखर सिंह, जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष कमलेश कमल, लाव पंचायत के मुखिया आशुतोष मिश्र उर्फ बुलेट बाबा, छठवाँ पंचायत के मुखिया विमलेश राय, पलुहड़ पंचायत के मुखिया राकेश रंजन, प्रमुख पति शालिग्राम यादव, एसडीओ मनोज कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जेएसएस बालमुकुंद प्रसाद, सहकारिता पदाधिकारी शम्भू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !