बेनीपट्टी/कन्हैया मिश्रा : बेनीपट्टी में दूसरे के कार्यां का श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। पूर्व विधायक अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का जनता के समक्ष ब्यौरा दें,ताकि जनता उनके कार्यों का आकलन कर सके। बेनीपट्टी में स्टेडियम, सौ बेड का अस्पताल, कलुआही में चालीस बेड का अस्पताल, स्कूल की चहारदिवारी मेरे कार्यकाल में हुआ है। इसका श्रेय पूर्व विधायक के द्वारा लिया जा रहा है,जो पूर्णरुप से गलत है। बेनीपट्टी के विधायक भावना झा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा। श्रीमती झा ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की मोदी सरकार कांग्रेस के योजनाओं का नाम बदल कर अपने नाम से योजना का श्रेय ले रही है,उसी प्रकार पूर्व विधायक मेरे कार्यकाल के योजनाओं का श्रेय ले रहे है। जो बेनीपट्टी की धरती पर सहन नहीं की जायेगी। वहीं श्रीमती झा ने मांग की अगर उनके प्रयास से बेनीपट्टी के स्कूल की चहारदिवारी एवं अन्य विकास कार्य हुए हो तो उन्हें सबूत सार्वजनिक करना चाहिए। विधायक ने पटना उच्च न्यायालय के समान काम के बदले समान वेतन देने के फैसले को सराहना करते हुए सरकार से अविलंब फैसले का अनुपालन करने की मांग की। विधायक ने इस फैसले के खिलाफ सरकार के सुप्रीम कोर्ट में जाने के फैसले की निंदा की। इससे पूर्व विधायक ने राजद नेता राजेष यादव के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि राजेष यादव जुझारु नेता है।वहीं विधायक ने कलुआही के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव एवं राजद के जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव को भी बधाई दी है। मौके पर राजद के राजेष यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेष सिंह, मिहीर झा, सुनील यादव, सुधीर सहनी, विधायक प्रतिनिधि सुभाष झा नन्कू, कृष्णकांत झा मालिक,बैधनाथ झा सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !