Breaking News

बिहार :: मधुबनी में 352 बोतल नेपाली शराब जब्त, कुल 5 कारोबारी गिरफ्तार

हरलाखी/अब्दुल माजीद : भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैम्प अंतर्गत हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर बीओपी के जवानों ने तस्करी के 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब व तीन बाइक के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी रवि शंकर साह व परसा गांव निवासी मोण् सद्दाम के रूप में बताये गए है। मिली जानकारी के अनुसार तीन शराब कारोबारी नेपाल से बाइक पर बॉर्डर पीलर संख्या 52 के रास्ते भारत के तरफ आ रहा था। जहां दिवा गश्ती कर रहे जवानों पर नजर परते ही एक तस्कर बाइक व शराब छोड़ कर भागने में सफल हो गया। एएसआई बलवंत सिंह के नेतृत्व में जवानो ने शराब एवं तिन बाइक व दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गंगौर कंपनी इंचार्ज मणिभूषण प्रकाश ने बताया कि जब्त शराब व कारोबारी को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है।

46 बोतल शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
बेनीपट्टी/मधुबनी : अनुमंडल के नेपाल सीमा पर अवस्थित मधवापुर थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त गष्ती में थाना क्षेत्र के परिक्रम गाछी के समीप 46 बोतल नेपाली शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। मधवापुर के एसएचओ राजीव रौषन ने बताया कि पुलिस एवं एसएसबी के द्वारा चलाये गये संयुक्त गष्ती में पुलिस ने गाछी के समीप शराब की तस्करी कर रहे लालापट्टी के पांडव यादव एवं खोरिया के संजय राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के संसोधित धाराओं के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

पियक्कड़ भेजा गया जेल
बासोपट्टी/मधुबनी : बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोड़बंकी गांव से एक पियक्कड़ को छह बोतल शराब के साथ पकड़ कर जेल भेजा। इस संबंध में एएसआई सचिदानंद प्रसाद ने बताया कि पुलिस को मिली सुचना के आधार पर आरोपी के घर से शराब जब्त किया गया। आरोपी अपने घर पर शराब पीकर उत्पात मचा रहा था.पकड़े गये युवक की पहचान घोड़बंकी गांव के शंभू ठाकुर के रूप में की हैं.इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *