Breaking News

बिहार :: नितेश बने छात्र राजद के वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष

धर्मेन्द्र कुमार,वीरपुर (बेगूसराय) : रविवार को पकड़ी दुग्ध समिति भवन में छात्र राजद की प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुई। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नितेश कुमार को छात्र राजद का वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं मो. अयाज प्रखंड सचिव चुने गये। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव को कार्यकर्ताओं ने फूल का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर यादव एवं जिला महासचिव अर्जुन यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आठ नवम्बर को आयोजित समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजद के प्रखंड सचिव अरूण प्रसाद सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज यादव, जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार झा, मो. इसराईल आजाद, रामवरण महतो, रामकृपाल महतो, मुकेश चौधरी, रामविलास महतो, गंगा राम पासवान, बौएलाल यादव समेत कई छात्र राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *