बीहट (बेगूसराय) : रविवार को अभाविप बीहट इकाई के द्वारा केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ आज केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन चांदनी चौक पर किया गया इसका नेतृत्व बीहट इकाई के नगर मंत्री गौरव कुमार एवं कालेज अध्यक्ष रिषी राज ने किया। इस अवसर पर छात्रों ने जम कर नारे लगाए। केरल के मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना होगा। लाल गुलामी छोड़कर बोलो वंदे मातरम छात्र उठा है अब ललकार नहीं सहेगा केरल में वामपंथी का अत्याचार आदि के नारे लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी एवं बीहट के नगर मंत्री गौरव कुमार ने कहा कि केरल में वामपंथी सरकार के द्वारा जिस तरह संघ एवं परिषद् के कार्यकर्ता की हत्या करवा रहा है लगभग तीन सौ कार्यकर्ता की हत्या अभी तक किया जा चुका है। जानबूझकर एक विचारधारा को दबाने की कोशिश की जा रही है। लाठी एवं गोली के बल पर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। यह सहन नहीं किया जाएगा। पूरे देश से वामपंथी को उखाड़ फेंका जाएगा। इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष रिषी राज एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि वामपंथी दलों की केरल सरकार को तुरंत हटाए जाए एवं केरल में केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। वरिष्ठ नेता विकास कुमार एवं नगर अध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा कि केरल में लोकतंत्र खतरे में है। वामपंथी दलों हमेशा देश विरोधी गतिविधियों में लगे रहते हैं कभी कालेज कैम्पस में देश विरोधी गतिविधियों एवं देश के टुकड़े का नारा लगाने वाले का समर्थन करते हैं। केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ अभाविप पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। अगामी ग्यारह नवम्बर को केरल में लाखों छात्रों के द्वारा विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बेगूसराय से 250 छात्र इसमें भाग लेंगे। छात्र का जुलूस परिषद कार्यालय से निकालते हुए विभिन्न चौक होते हुए चांदनी चौक पर जाकर पुतला दहन किया। इस अवसर पर बांके बिहारी, रिषी राज, सत्यम कुमार, मनीष कुमार, मनदीप कुमार, पुरुषोत्तम प्यारे, सोनू कुमार, राज कुमार राजा, दीपक शर्मा, रामप्रकाश, अंकुर, गौतम, अमित, दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !