सिमरिया (रांची ब्यूरो) : प्रखंड प्रशासन इस वर्ष 44 विधवाओं को आवास देगा। यह आवास होगा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास। इस बाबत बीडीओ लीना प्रिया ने सभी पंचायत सचिवों को पत्र भेजकर सूचित किया है। बीडीओ ने बताया कि आवास आमसभा में चयनित लाभुकों को दिया जायेगा। लाभुकों का चयन पंचायत वार होगा। जिसके अनुसार बन्हे, चौपे, डाड़ी, ईचाक, जबड़ा, जांगी, जिरुआ खुर्द, कसारी, सबानो में तीन-तीन जबकि बानासाड़ी, बगरा, एदला, पीरी, पगार, हुरनाली, पुंडरा और सेरनदाग में दो-दो विधवा लाभुकों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह योजना पांच वर्षो तक चलेगी। शेष बचे विधवाओं को अगले वित्तीय वर्ष में आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !