Breaking News

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गावों में सतर्क रहना और जागरूक रहना तो जरूरी है मगर झूठी अफवाहें फैलाना भी गलत

रिपोर्टेर:पंचदेव यादव।

राजधानी लखनऊ मलिहाबाद के क्षेत्राधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने सोमवार को मलिहाबाद कस्बे के शीतलनटोला स्थित मां शीतला देवी मन्दिर पर आयोजित ग्रामीण जागरूकता बैठक में मौजूद लोगों को ये सन्देश दिया गया। सीओ ने कहा कि गावों में सर्तक रहना और जागरूक रहना तो जरूरी है मगर झूठी अफवाहें फैलाना गलत है। इससे ग्रामीण तो परेशान होते ही है साथ ही पुलिस प्रशासन को भी परेशानियां हो रही है। अपनें आस पास कहीं भी कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचना दी जाये।
इंस्पेक्टर रितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस हर समय आपके साथ है। आपके द्वारा दी जानें वाली सूचना पर तत्काल पुलिस आपके पास पंहुचती है तो फिर बिना कारण जानें कोई अफवाह फैलानें की क्या जरूरत है। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधानों को शोर शराबा करनें और बिना वजह फायरिंग करनें को रोके जानें की अपील की गयी। इससे पूर्व रविवार को एसडीएम जयप्रकाश अग्निहोत्री व सीओं द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदोइया और अमानीगंज गांव में ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों के अफवाहों पर विराम लगानें के निर्देश दिये गये थे। कार्यक्रम में कई ग्राम प्रधान व जागरूक ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *