बेगूसराय (आरिफ हुसैन) :वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा स्थित यूको बैंक मुजफ्फरा को अपराधियों ने दिन के लगभग 12:30 लूटने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो अपाची एक ग्लैमर पर नौ की संख्या में सवार बैंक पहुंचे।दो अपराधियों ने बैंक के दक्षिणी छोड़ पर खडे हो गए एकबैंक के उत्तरी छोड़ पर एक बैंक के गलियारे बाकी बैंक के अंदर घुस कर गोली चलाने लगे।बाहर खडे़ अपराधियों ने भी दहशत कायम करने के लिए गोली चलाने लगे जिससे कि अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
शाखा प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधी अंदर आते ही गोली चलाते हुए बैंक के अंदर मौजूद कुछ लोगों को उत्तर गैलरी में बंद कर दिया बाकी लोगों को मेन गेट से बाहर कर दिया।इसी बीच एक अपराधी ने सहायक उपप्रबंधक विजय कुमार सिंह को गोली मार दी, गोली उसके जांघ में लगी एवं दूसरे सहायक उपप्रबंधक को एक अपराधी ने पिस्तौल के बट से सर वार कर दिया जिससे उनका सर फट गया।

स्थानीय लोगों ने घायल हुए लोगों को ईलाज के लिए बेगूसराय भेजा।स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली की आवाज़ सुनकर लोग काफी संख्या में जुट गए और बाहर खडे़ अपराधियों पर ईट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिससे अपराधी बौखला कर नौला की भाग निकले।साथ ही लोगों ने बताया कि अपराधी लगभग 10 राउंड फायरिंग की।मौके पर वीरपुर पुलिस पहुंच कर मौकेवारदात से तीन खोखा बरामद किया।लोगों ने आरोप लगाया कि वीरपुर पुलिस को फोन किया गया लेकिन महज थाने से ढाई से तीन किलोमीटर दूरी तय करने मे काफी समय लगा।लोगों में काफी आक्रोश था साथ ही पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की।
घटना को सुनकर पुलिस कप्तान भी बैंक पहुंच कर जांच पड़ताल की और कहा कि अपराधी कैश नहीं लूट पाए क्योंकि कैशियर कैश लाने ही गए थे जिससे कि कैश का काम नहीं हो रहा था साथ ही कहा कि घायल सहायक उपप्रबंधक से मुलाकात के बाद ही कुछ खास कहा जा सकता है।सबसे बड़ी बात यह है कि बैंक जहाँ पर है यह ईलाका भीड़ भाड़ वाला है जहाँ पर चारों तरफ घरों और लोगों से भडा़ पडा़ रहता है ऐसे ईलाके में इस तरह की घटना होना एक बडी़ बात है।इस वारदात से पूरे ईलाके में दहशत कायम है।
देखें विडियो शाखा प्रबंधक ने क्या कहा

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !