Breaking News

आगामी बजट एक लोकलुभावन बजट नहीं एक कामकाजी और देश को नयी आर्थिक गति देने वाला बजट होगा : नीरज कुमार

बेगूसराय (आरिफ हुसैन) : भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आगामी बजट एक लोकलुभावन बजट नहीं होकर बल्कि एक कामकाजी और देश को नयी आर्थिक गति देने वाला बजट होगा | उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार एक फ़रवरी को पेश होने वाले बजट में ग्रामीण विकास ,कृषि ,आधारभूत संरचना ,रोजगार ,टेक्सटाइल आदि को विशेष महत्व दिया जाने वाला होगा जिससे आम जान अधिकतम लाभ मिल पाये | उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष में जी डी पी 7.5% रहने का अनुमान है ,प्रत्यक्ष करों में पिछले वर्ष के मुकाबले 18.7 % की बढ़ोतरी ,जी एस टी संग्रह में बढ़ोतरी यह दर्शाता है लोगों का भरोसा जी एस टी से व्यापर में बढ़ा है |

नीरज कुमार ने माननीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली से मांग किया है कि पेट्रोलियम सहित कुछ अन्य चीजें जो जी एस टी के दायरे में लायी जा सकती है उन्हें जरूर लाना चाहिए ,साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि नौकरी पेशा लोगों को टैक्स में सिर्फ रहत ही नहीं मिलेगी वल्कि मानक कटौती भी लागू किया जायेगा | नीरज कुमार ने दवा किया कि इस बजट के बाद भारत व्यापार सुगमता के सूचकांक में टॉप 50 के अंदर आ जायेगा जिससे घरेलू और विदेशी निवेश को जोरदार बल मिलेगा | इस बजट की खास बात यह रहेगी कि पहली बार कोई ऐसा बजट होगा जिसमें चीजों के कीमतों के घटने – बढ़ने का रोमांच नहीं रहेगा कारण जी एस टी लागू होने से एक्साइज और सर्विस टैक्स में जो माथा पच्ची होती थी वह समाप्त हो गया है | यह बजट कांग्रेस की राजनैतिक संस्कृति को तोड़कर एक नया मानक स्थापित करेगा जिसका उम्मीद लोग एक ईमानदार और गतिशील सरकार से करते हैं ,प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ ,सपष्ट और पारदर्शी नीतियों को आम जन तक पहुँचाने वाले इस बजट का हम जोरदार स्वागत करते हैं | यह बजट स्वच्छ व्यापार-समृद्ध भारत के परिकल्पना को मजबूत करने वाला होगा

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *