आयेदिन मन्दिर जैसी जगह पर चोरी की घटना होने से लोगो में पुलिस के कार्य पर भरोषा टूटा।
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
बीकेटी।क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को रोकने और चोरों को पकड़ने के लिए बीकेटी पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को रोकने और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस चाहे जितने जतन कर ले, लेकिन चोरों की खुली चुनौती अब भी पुलिस के सामने है। एक बार फिर चारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। लगातार हो रही पुलिस गश्त के बाद भी क्षेत्र में चोरों ने चन्द्रिका देवी मंदिर परिसर पर कठवारा निवासी दीपक सिंह की कॉस्मेटिकक की एक दुकान को अपना निशाना बनाया।जबकि दो सिपाही वही पर गस्त भी कर रहे थे जो सीसीटीवी में कैद है इसके बावजूद भी अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है।
मन्दिर परिसर में एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इससे मन्दिर के दुकानदारों में खौफ का माहौल है। पूर्व में हुई चोरियों को लेकर दुकानदारों ने कई बार पुलिस शिकायत की लेकिन पुलिस से केवल आश्वासन ही मिला। चोर अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं।
चोरों के हौंसले बुलंद है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। चोरियों के घटनाक्रम को देखकर तो लगता है कि पुलिस का खुफिया तंत्र भी फेल हो चुका है।
बीती रात चन्द्रिका देवी मन्दिर से महज 20मीटर की दूरी पर हुई चोरी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस की किरकिरी कर दी है। चोरों ने मन्दिर के पास ही दुकान को अपना निशाना बनाया।दीपक सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े सात बजे जब वे अपनी दुकान पहुंचे तो देखा की तिजोरी नही है व दुकान का सामन बिखरा व गायब था हुआ था।चोरों ने करीब तीन हजार रूपए व बेसकिमती रुद्राक्ष,मोती,व अन्य कीमती माला,पीतल के घण्टा,इन सभी की कीमत लगभग छः हजार रूपये थी।जिस पर भी हाथ साफ कर दिया।चोरी की घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अर्जुन द्रिवेदी व डॉग स्क्वायड ने मन्दिर परिसर पर लगे कैमरे को चेक करवाया व इधर-उधर तलाश भी की लेकिन कोई सफलता नही मिली।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !