डॉ.एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना भरेह के गांव पथर्रा में आज शाम करीब 3:00 बजे लगी आग ने तीन घरों को किया तबाह। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र भरेह के गांव पथर्रा मैं तुला राम बालमीक के घर छप्पर में शाम करीब 3:00 बजे आग लग गई जिसमें पशुओं का खाद्य पदार्थ भूसा से लेकर दाना तक जलकर नष्ट हो गया। वही करीब 4 कुंतल गेहूं जो खुद परवरिश के लिए रखे थे वह भी जलकर नष्ट हो गए। यही आग तुलाराम बालमीक के घर से आगे बढ़कर कलक्टर सिंह और बालट्टर सिंह के छप्परों को भी जलाकर राख कर दिया। जहां पर ईंधन लकड़ी चारा भूसा और गेहूं इत्यादि रखा हुआ था वह भी जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना गांव में कोहराम के रूप में फैल गई जिससे ग्रामीणों ने स्थानीय समरों के प्रेशरों से आग बुझाने पर कामयाबी पाली और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रुप से काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने पीड़ितों की मदद के मद्देनजर उप जिला अधिकारी चकरनगर से मांग की है कि स्थानीय लेखपाल को पहुंचा कर जांच करा ली जाए और पीड़ितों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !