Breaking News

आॅटो-बाईक के सीधी टक्कर में दस लोग जख्मी, चार रेफर !

बेनीपट्टी के बनकट्टा मेें हुआ हादसा

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा स्थित स्टेट हाईवे-52 पथ पर रविवार की दोपहर बाईक व आॅटो की सीधी टक्कर होने से आॅटो में सवार करीब दस लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। वहीं चार जख्मियों की स्थिति गंभीर होने पर मधुबनी रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार टक्कर में अरेड़ थाना क्षेत्र के डूमरा गांव के भिखारी मंडल,सुरेश झा,उड़ेन बेनीपट्टी के रामवती देवी,टेघरा के अनिता देवी,पतौना ओपी क्षेत्र के इटहर गांव के नीतू देवी,मिटठु कुमारी,पूनम देवी,पुपरी थाना के रामपुर पचासी गांव के दिलीप सहनी व शिवांगी कुमारी समेत एक अज्ञात वृद्ध जख्मी हो गया है।

अज्ञात वृद्ध की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वृद्ध का पैर एवं दोनों आंख पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। वृद्ध के बेहोश होने के कारण अब तक वृद्ध के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर दुर्घटना होने की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद एवं खिरहर एसएचओ शैलेश कुमार झा मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

पीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चार जमिख्यों को मधुबनी रेफर कर दिया गया है। जानकारी दें कि उक्त टक्कर बनकट्टा के चांदनी चैक पर हुआ है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि बाईक बसैठ की ओर से एवं आॅटो बेनीपट्टी से यात्री को सवार कर पुपरी की ओर जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *