लखनऊ,उमेश सैनी।
लखनऊ।थाना मड़ियांव इलाके में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के बन्द मकान को बेखौफ चोरो ने बनाया निशाना पुलिस की रात्रि गस्त पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। चोरों ने लाखों की ज्वैलरी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है
मड़ियांव केशव नगर निवासी सुबोध पाण्डेय अपनी पत्नी नीलम पाण्डेय व बच्चों के साथ रहकर बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। सुबोध के मुताबिक बीते 03 मार्च 18 को अपने परिवार के साथ होली मिलने पाली हरदोई गए हुए थे। पीड़ित के मूताबिक पड़ोसी ने उसे सोमवार को फोन पर बताया कि कमरे का ताला टूटा हुवा है। जिससे उसे चोरी होने की आशंका हुई वह आनन फानन मे हरदोई से केशव नगर घर पहुँचे तो देखा कि कमरों व अलमारियों के ताले टूटे मिले। सारा सामान अस्तव्यत था। सुबोध के मूताबिक चोरों ने लॉकर में रखी करीब एक लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी सहित 72 हजार की नगदी चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरो का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !