Breaking News

मेले में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान कुछ दबंगों ने फेंका पत्थर एसआई घायल

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

इटौजा।महोना में चल रहे रशीदिया मेले में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान कुछ दर्शकों ने बवाल कर दिया। शुक्रवार देर रात हुई अफरा तफरी में एसआई संजय सिंह द्वितीय को हल्की चोट आई।

महोना में चल रहे 11 दिनीं सलाना उर्स व मेला रशीदिया के 5वें दिन शुक्रवार को आर्केस्ट्रा का आयोजन था। तकरीबन 10 हजार की संख्या में दर्शक मौके पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीबन 1 बजे रात पुरुष दर्शकों की ओर से कई मनचले स्टेज के पास खड़े होकर बवाल करने का प्रयास करने लगें। जिन्हें मेले के कार्यकर्ताओं व पुलिस बल डंडा फटकार कर खदेड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि इसी अफरातफरी में कुछ शरारती तत्वों द्वारा फेका गया पत्थर एसआई संजय सिंह के माथे पर लग गया। जिससे उन्हें मामूली चोट आई बवाल करने वाले शरारती तत्व मौके से फरार हो गये। जिनकी पहचान की जा रही है।

मेला प्रबंधक इसहाक अहमद ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। किंतु पुलिस ने संयम से काम लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक हो रहें हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *