डॉ.एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ विकासखंड चकरनगर के गांव गौहानी में बड़े हर्षोउल्लास के बीच संपन्न हुआ .इस अवसर पर आए तमाम चिकित्सकों वैज्ञानिकों और अनुभवीयों ने अपने अपने अनुभव किसानों को सादर समर्पित किए . प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड चकरनगर के अंतर्गत ग्राम सभा गौहानी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत दूर दूर से आए चिकित्सकों, विशेषज्ञों ने और जानकार अनुभवी प्रवक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. इस संबंध में डॉक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हमारी सरकार ने बहुत ढेर सारी दवाएं जो पशुपालकों के लिए वितरित करने हेतु भेजीं हैं जिसमें हम चिकित्सकों का यह दायित्व है
कि वह कैंप लगाकर जगह-जगह पर किसान भाइयों को जागरुक करें और उन्हें पशुओं में होने वाली बीमारी और उनके रोकथाम हेतु उपायों को बताएं और जो शासन स्तर से दबाए आई हैं वह निशुल्क बिना किसी परेशानी के पशु को चेक कर उपलब्ध कराई जाए. जो हमारी टीम कार्य करने में पूर्ण रूप से कमर कसे हुए हैं इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की प्रमुखता करते हुए डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान हमारे किसान भाइयों कि मदद करने का जो हमें मौका मिला है मैं तन मन धन से इस मौके का लाभ अपने किसानों को देने के लिए तत्पर हूं .डॉ राहुल ने उपस्थित किसानों को कार्यक्रम में हाजिर होने के लिए आभार जताया और बेशकीमती अनुभव किसानों को दिए जिससे किसान भाव विभोर हो गए .इस कार्यक्रम के दौरान डॉ राहुल कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी चकरनगर ,डॉक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान ,कृष्ण कुमार यादव ,प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार उर्फ राजू ,सतीश चंद्र ,मनोज कुमार ,संदीप तिवारी ,डॉ0विश्वनाथ प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,अमन कुमार व सचान चौधरी आदि ने मौके पर रहकर किसानों को जानकारियां दीं. बेशकीमती दवाएं भी वितरित कीं किसानों ने अपने अपने पशुओं का परीक्षण कराकर दवाएं भी प्राप्त कीं. यहां पर यह बात विशेष उल्लेखनीय है की डॉग स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल कुमार ने गांव में कई बीमार कुत्तों को भी दबाएं परीक्षण करने के बाद दीं इस मौके पर लगभग ढाई सौ कार्ड बनकर ढाई सौ कारणों पर दवाएं वितरित की गईं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !