Breaking News

बीकेटी के यशोदा डायग्नोस्टिक सेंटर पर फार्म जब्त, जवाब-तलब

लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की चार अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

बीकेटी,लखनऊ।नियमों को दरकिनार कर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सीएमओ की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों में ताबड़-तोड़ छापेमारी हुई। इंदिरानगर स्थित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की चार मशीनें सील कर दी गई। वहीं बीकेटी के यशोदा डायग्नोस्टिक सेंटर पर तमाम दस्तावेज जब्त किया गया। सेंटर के मालिक से जवाब-तलब किया गया है।परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक ने अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पीसीपीएनडीटी के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. अजय घई और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके चौधरी ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इंदिरानगर स्थित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर पर छापेमारी की। यहां पर चार अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं। अफसरों ने डायग्नोस्टिक सेंटर प्रभारी से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे। इसके अलावा तीन दिन के भीतर मरीजों की जांच संबंधी कागजात भी दिखाने को कहा। सेंटर के डॉक्टरों ने मरीजों के जांच संबंधी दस्तावेज दिखाए। पर, मरीजों की जांच संबंधी दस्तावेज अधूरे थे। इसके बाद में अफसरों ने पूछताछ की, लेकिन सेंटर के लोग वाजिज जवाब नहीं दे सके। वहीं पास में एक और मशीन रखी मिली। इस मशीन का पंजीकरण सेंटर संचालक के पास नहीं था। डॉ. आरके चौधरी ने पूछा की चौथी मशीन कहां से आई? इसका पंजीकरण क्यों नहीं है? किसकी इजाजा से मशीन चल रही है? इस पर सेंटर संचालक ने बताया कि मशीन डेमो के लिए मंगाई गई थी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि डेमो मशीन के लिए आवेदन जिलाधिकारी के पास भेजा। इस पर संचालक ने बताया कि 13 मार्च को सीएमओ कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष वह फार्म नहीं प्रस्तुत हुआ। नियमों का माखौल उड़ा रहे सेंटर की चारों मशीनें अफसरों ने सील कर दिया।

सीएमओ के प्रवक्ता डॉ. एसके सक्सेना ने बताया कि डेमो पर अल्ट्रासाउंड मशीन भेजने वाली कंपनी से भी जवाब-तलब किया जाएगा। क्योंकि बिना जिलाधिकारी के अनुमति के मशीन का संचालन कैसे किया गया? इस संबंध में कंपनी से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइफ केयर डायग्नोस्टिक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।                                                     डॉ. एसके सक्सेना ने बताया कि बीकेटी में यशोदा डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा डाला गया। यहां पर कोई बड़ी खराबी नहीं मिली। एक दिन के फार्म में हस्ताक्षर नहीं थे। अफसरों ने फार्म जब्त कर लिया गया है। सेंटर संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुंशी पुलिया में केएल डायग्नोस्टिक पर भी छापेमारी हुई। अफसरों को यहां सब ठीक मिला।

सीएमओ की छापेमारी की खबर फैलते ही इंदिरानगर के डायग्नोस्टिक व पैथोलॉजी सेंटर में भगदड़ मच गई। सेंटर संचालक ने शटर गिराकर भाग खड़े हुए। इस दौरान कई सेंटरों में जांच के लिए तमाम मरीज बैठे थे। आनन-फानन संचालकों ने मरीजों को बाहर कर सेंटर पर ताला डालकर भाग खड़े हुए। तमाम सेंटरों में कर्मचारी मशीनें चालू हाल में छोड़कर भाग गए। वहीं सेंटरों की बिजली भी जल रही थीं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *