माल,राम किशोर रावत।
माल,लखनऊ।आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कोटेदारों की मिलीभगत के चलते माल इलाके में गरीबों के राशन पर खुलेआम अपना कब्जा किए हुए दिखाई दे रहे हैं दर्जनों कार्ड धारकों को नहीं दिया जा रहा राशन। शिकायत करने के बाद भी नहीं की जा रही कोई कार्यवाही और गरीब भुखमरी की कगार पर देखे जा रहे हैं। आखिर क्यों नहीं हो रही कोटेदारों के विरुद्ध कार्यवाही। माल विकासखंड की ग्राम पंचायत करेद मे कोटेदार द्वारा प्रतिकाड पर 1 किलो राशन घटतौली करके दिया जा रहा है अगर कार्डधारक यह पूछता है कि हमारा राशन क्यों नहीं दिया जा रहा तो कोटेदार यह कह कर टाल देता है कि इस बार राशन कम मिला है। इसीलिए प्रतिकाड के हिसाब से 1 किलो राशन कम वितरण कर रहे हैं। वही बाजार गांव पंचायत के कोटेदार द्वारा अपने दबंगई के बल पर दर्जनों कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। जबकि वीरपुर गांव के कोटेदार द्वारा भी 36 कार्ड धारकों को 1 वर्षे से राशन नहीं दिया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों के शिकायत करने के बावजूद भी नहीं की जा रही कोई कार्यवाही। सूत्रों की माने तो जो राशन गरीबों को नहीं दिया जा रहा है वह राशन कोटेदार द्वारा गोदाम से ही एक ठेकेदार को विक्रय कर दिया जाता है जिस में भी क्षेत्रीय अधिकारी का कमीशन बंधा हुआ होता है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बाद जांच के नाम पर कोटेदार से सुविधा शुल्क लेकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। जिसका परिणाम जनता झेल रही है। यह देखने वाला कोई नहीं दिखाई दे रहा है कि कोटेदार द्वारा क्यों नहीं गरीबों को दिया जा रहा है राशन।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !