Breaking News

केंद्रीय मंत्रियों की बयानबाजी से नाराज नीतीश कुमार ने कहा सांप्रदायिक टिप्पणियां स्वीकार नहीं 

(संजय कुमार मुनचुन): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा बीते कुछ दिनों में दिए गए बयान को लेकर नराजगी जताई है,  उन्होंने कहा कि हर किसी को यह ध्यान में रखना चाहिए कि वह कभी भी न तो भ्रष्टाचारियों का समर्थन करेंगे और न ही समाज के बांटने वालों का पक्ष लेंगे साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और सूबे के नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचने की भी सलाह दी गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और गिरिराज सिंह ने उपचुनाव के बाद कुछ ऐसे बयान दिए हैं जिनसे मोदी सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े हुए थे

नीतीश कुमार ने कहा कि वह पूरी तरह से सांप्रदायिक हैं और समाज में सभी को एक समान स्वतंत्रता देते हैं उन्होंने कहा कि मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि देश सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी  भाईचारे से आगे बढ़ेगा हालांकि इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की उस बात का समर्थन भी किया जिसमें उन्होंने दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति अपने नजरिए में बदलाव की बात की थी

नीतीश कुमार ने कहा कि मैं रामविलास पासवान को अच्छी तरह से जानता हूं अगर उन्होंने ऐसी बात की है तो इसके पीछे उनका एक मकसद होगा जिसे हमें समझने की जरूरत है. ध्यान हो कि पिछले सप्ताह अररिया लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अब इस जीत के बाद आरजेडी अररिया को आतंकवादियों के गढ़ के रूप में तैयार करेगी उनके इस बयान की बात काफी निंदा भी हुई थी

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *