Breaking News

लखनऊ के पारा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 46 घायल

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में बुधेश्वर क्रासिंग के पास मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से चारों तरफ चीख पुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 46 घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग कन्नौज के हैं जो देवां शरीफ से ज़ियारत करके लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बाराबंकी के देवां शरीफ से करीब 58 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली कन्नौज जा रही थी। हाईवे से होते हुए ट्रैक्टर ट्राली पारा थाना क्षेत्र के भुवर पुल के पास पहुंची। सुबह 10:30 बजे अचानक स्लिप करने से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रैक्टर ट्राली पुल के नीचे जा गिरी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और नीचे दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 31 बच्चे और महिलायें थीं।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *